गरीबों का राशन गटकने में माहिर कोटेदार,ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

हरदोई बावन | कोरोना वायरस ने महामारी के रुप में पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे भारत देश भी अछूता नहीं है जिसके बचाव के लिये केंद्र सरकार तरह तरह के दावे कर रही है लेकिन कुछ जिम्मेदार सरकार तो पलीता लगाने में जुटे है |
वि क्षेत्र के एक कोटेदार प्रतिनिधि जिलाधिकारी के आदेशों को मानने को तैयार नहीं है उसका कहना है कि मेरे पास डीएम का आदेश नहीं आया है जो सबको राशन दें ,वायरल वीडियो में कोटेदार प्रतिनिधि डीएम से शिकायत करने की खुली चुनौती दे रहा है ऐसे में सवाल उठता है कि कोटेदार डीएम के आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो फिर जनता का भरोसा प्रशासन से बिखर जायेगा और जनता त्राहि मॉम करने को मजबूर होगी | 
 ग्राम पंचायत ऐजा में कोटा वितरण को लेकर कार्ड धारकों ने कोटेदार प्रतिनिधि गुड्डू सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है |ग्रामीणों ने बताया कि यदि हमारे 5 यूनिट है तो हमको 4 यूनिटों का ही राशन दिया जाता है ऊपर से घटतौली भी कर रहे है |शनिवार की सुबह कोटेदार प्रतिनिधि राशन वितरण कर रहा था तभी कुछ कार्डधारकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब हमें सरकार यूनिटों के हिसाब से राशन देती है तो कोटेदार यूनिट के हिसाब से राशन क्यों नहीं देते |रामप्रकाश कुशवाहा जो बेहद ही गरीब है उसने आरोप लगाया है कि कोटेदार प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने मेरे साथ भद्दी भद्दी गालियां दी व अशोभनीय अभद्रता करते हुए दुकान पर न आने की बात कहकर गला पकड कर बाहर कर दिया | ऐसे कई कार्ड धारकों ने अपने ऊपर अभद्रता का आरोप लगाया है |

Comments

Popular posts from this blog

ट्रंप के स्वागत से ' नमस्ते भारत ' की हुई शुरुआत अब बन गई मजबूरी - कुं शोभित सिंह

हमें बुरा नहीं लगता.....