ट्रंप के स्वागत से ' नमस्ते भारत ' की हुई शुरुआत अब बन गई मजबूरी - कुं शोभित सिंह
देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है |
पूरी दुनिया में 39 लाख 32 हजार 610 कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पहुंच गई है जिसमें दो लाख 71 हजार 18 लोग अपनी जांन गवां बैठे है ,सबसे अहम बात है कि 13 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं जिसमें से अकेले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में 12 लाख 92 हजार 879 संक्रमित हो चुके है ,5.95 % की मृत्यु दर के साथ 76 हजार 942 लोग अपनी जान गवां चुकी है |
स्पेन में 2 लाख 56 हजार 855 संक्रमित हो चुके है 10.15 % की मृत्यु दर के साथ 26 हजार 70 लोग , इटली में 2 लाख 15 हजार 808 संक्रमित हो चुके हैं 13.88 % की मृत्यु दर के साथ 29 हजार 958 लोग , ब्रिटेन में 2 लाख 6 हजार 715 संक्रमित हो चुके है 14.81 % मृत्यु दर के साथ 30 हजार 615 लोग , रुस में 1 लाख 87 हजार 859 संक्रमित हो चुके है 0.92 % की मृत्यु दर के साथ 17 सौ 33 लोग , फ्रांस में 1 लाख 74 हजार 791 लोग संक्रमित हो चुके है 14.87 % की मृत्यु दर के साथ 25 हजार 987 लोग , जर्मनी में 1 लाख 69 हजार 430 लोग संक्रमित हो चुके है 4.36 % मृत्यु दर के साथ 73 सौ 92 लोग , ब्राजील में 1 लाख 35 हजार 773 लोग संक्रमित हो चुके है 6.77 % मृत्यु दर के साथ 9190 लोग , तुर्की में 1 लाख 33 हजार 721 लोग संक्रमित हो चुके है 2.72 % मृत्यु दर के साथ 36 सौ 41 लोग , ईरान में 1 लाख 03 हजार 135 लोग संक्रमित हो चुके है 6.29 % मृत्यु दर के साथ 6 हजार 486 लोग , पाकिस्तान में 25 हजार 837 लोग संक्रमित हो चुके है 2.30 % मृत्यु दर के साथ 594 लोग व वहीं बात भारत की करें तो 56 हजार 507 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके है 3.35 % की मृत्यु दर के साथ 18 सौ 94 लोगों ने अपनी जान गवां चुके है | ये आकंडे शुक्रवार तीन बजे तक के है | विदेशी व्यक्तियों की पहचान की गई है | वायरस लगातार भारत सहित पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है |
दिसंबर माह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आये थे जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व टीम उनके स्वागत के लिये एक खास नारा बनाकर उनके स्वागत के लिये बेसब्री से इंतजार कर रही थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आये तो उनके स्वागत के लिये बड़ी - बड़ी होर्डिंग बैनर लगा दिये गये थे जिसमें सिर्फ एक ही नारा था 'नमस्ते भारत' | शायद तभी से कोरोना वायरस ने एक प्लान तैयार किया होगा और उस प्लान में एक-दूसरे को दूर रहने की हिदायत दी गई होगी जिसका असर अब भारत में दिखने लगा है ,भारतवासी अब हाथ मिलानें की जगह 'नमस्ते' कर ही अभिवादन स्वीकार कर लेते है | देश से लेकर विदेशों में भी व्यापार बढ़ती मंदी की ओर बढ़ रहा है दिनोंदिन व्यापार करोड़ों के घाटे में जा रहा है लेकिन कोरोना वायरस अपनी जिद पर अड़ा है |
Comments
Post a Comment